घर का दरवाजा तोड़ धान खा गए हाथी, डर से रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

हाटगम्हरिया के बागुनबांध साई में जंगली हाथियों ने घर तोड़कर भारी मात्रा में धान बर्बाद किया. ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

हाटगम्हरिया प्रखंड की रुइया पंचायत के बागुनबांध साई में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. शनिवार देर रात करीब 12 बजे हाथियों के झुंड ने मिचु पिंगुवा के घर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे करीब तीन से चार क्विंटल धान को खा गए. इसके अलावा बड़ी मात्रा में धान को बर्बाद भी कर दिया.

घटना के समय मिचु पिंगुवा दूसरे घर में सो रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए. घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

पुम्पुलुई डैम के जंगल में हाथियों का डेरा

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड पुम्पुलुई डैम के किनारे स्थित जंगल में डेरा डाले हुए है. हाथी आसपास के खेतों में लगी धान की फसल को भी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं.

हाथियों के डर से ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. लोगों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजार करने की मांग की है.

प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग

जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा ने कहा कि वन विभाग को ग्रामीण स्तर पर गठित वन समितियों के माध्यम से लगातार स्थिति की निगरानी करनी चाहिए. उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भी हाथियों की गतिविधियों की जानकारी समय पर वन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >