Chaibasa News : मंझारी जंगल में दो पेड़ों के बीच रातभर फंसा रहा हाथी

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को बाहर निकाला

तांतनगर. मंझारी प्रखंड के फपागाड़ा जंगल में एक हाथी का बच्चा शुक्रवार रात में दो पेड़ों के बीच रातभर फंसा रहा. रात भर नहीं निकल पाने से हाथी अधमरा हो गया. इस कारण वह अभी चलने-फिरने में असमर्थ है. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने फंसे हुए हाथी के बच्चे को देखा. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि रात में विचरण के दौरान हाथी का बच्चा दोनों पेड़ों के बीच फंस गया. घटना स्थल की स्थिति देखने से लग रहा है कि हाथियों के झुंड ने उसको निकालने का प्रयास किया था, पर निकालने में असमर्थ रहे. रात भर फंसे रहने के कारण हाथी के स्वास्थ्य में गिरावट हो गया. ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी. विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर हाथी की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं. ग्रामीणों के प्रयास से हाथी के बच्चे की जान बच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >