चाईबासा. जिला बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं की भूमिका, उनके अधिकार और नारी सशक्तीकरण पर विस्तार से चर्चा की गयी.
महिला अधिवक्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान:
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्टिन कुल्लू ने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिला अधिवक्ताओं को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं. कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज, कोषाध्यक्ष दुर्योधन गोप, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, लक्ष्मी सिंकू और किरण बोयपाई सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी महिला सशक्तीकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम के अंत में सभी महिला अधिवक्ताओं को सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, सरकारी वकील पवन शर्मा, किशोर कुमार महतो, गौरांग महतो, विमल पांडे, विमल विश्वकर्मा, किशोर कुमार सिन्हा, मोहित शर्मा, ज्योति महतो, नंदा सिन्हा, मधुमिता माइति, अनामिका गोप, अंजू बानसिंह, मैगी देवगम, रानी कुमारी, सरस्वती दास, लक्ष्मी महतो, बसंती देवगम और तृप्ति खिरवाल सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताएं उपस्थित थीं.
महिलाएं समाज की शक्ति : डॉ. मनोजीत विश्वास
नोवामुंडी. नोवामुंडी कॉलेज के अंबेडकर सेमिनार हॉल में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत शिक्षिका प्रतिभा टीका रामजी सोमकुंवर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई. शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारियों ने उनके समर्पण और व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा. कर्मचारियों ने 20 फरवरी की घटना का जिक्र करते हुए प्राचार्य से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की. प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास ने आश्वासन दिया कि कॉलेज प्रशासन विषय को गंभीरता से ले रहा है और अधिकारियों से विचार-विमर्श जारी है. उन्होंने महिलाओं को समाज की शक्ति बताते हुए कहा कि वे रसोई से उच्च पदों तक अपनी प्रतिभा से पहचान बना रही हैं. कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, कविता लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कविता लेखन में अपर्णा पोद्दार प्रथम, ईश्वर जेराई द्वितीय व लक्ष्मी कुमारी यादव तृतीय स्थान पर रहीं. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका घोष प्रथम, कांडे हेस्सा द्वितीय व पलक राय महतो तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं भाषण प्रतियोगिता में अपर्णा पोद्दार प्रथम, सृष्टि ठाकुर द्वितीय तथा पूजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं. साथ ही कॉलेज की सभी शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर महिला कर्मियों एवं महिला गार्ड को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया. मौके पर परमानंद महतो, साबिद हुसैन, कुलजिंदर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, दिवाकर गोप, राजकरण यादव, संतोष पाठक, धनी राम महतो, नरेश कुमार पान, तन्मय मंडल, भवानी कुमारी मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.