स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फहराया तिरंगा, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं

बोकारो में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण किया और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान, सेक्टर-12 में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया. पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली.


मंत्री श्री प्रसाद ने कहा 15 अगस्त 1947 को भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त कर विश्व पटल पर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की. उन्होंने देश की आजादी के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान विभूतियों को नमन किया. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, शेख भिखारी, वीर बुधु भगत सहित झारखंड के सभी वीर सपूतों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया.

झारखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है

मंत्री ने आगे कहा आज देश जहां विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं झारखंड भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है.

आदिवासी महोत्सव एवं सखी महोत्सव की सराहना

उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी गौरवशाली आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ी हुई है. राज्य सरकार द्वारा आदिवासी विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष बोकारो में भी इसका सफल आयोजन हुआ, जिसके लिए जिला प्रशासन व संबंधित सभी पदाधिकारियों-कर्मियों को उन्होंने बधाई दी.

मंत्री ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सखी महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन का बेहतर अवसर मिला है. वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

मंईयां सम्मान योजना से लाखों महिलाएं लाभान्वित

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिला की 3.33 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया गया है. यह योजना महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है.

झारखंड को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा राज्य सरकार विकास, सुशासन व जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी नागरिकों से झारखंड को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >