Bokaro News : झामुमो में स्वार्थियों की जगह नहीं : रतनलाल

Bokaro News : चीरा चास में झामुमो की समीक्षा बैठक हुई.

चीरा चास स्थित स्व शिबू सोरेन फार्म हाउस में शनिवार को झामुमो की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की. चास नगर निगम चुनाव के परिणाम व कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में चास नगर के कार्यकर्ताओं ने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में अपेक्षित ऊर्जा व निष्ठा के साथ कार्य नहीं किया. इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. श्री यादव ने कहा कि केवल गाड़ियों पर बोर्ड लगा कर घूमने से संगठन मजबूत नहीं होता है. कई पदाधिकारी अपने बूथ पर भी सम्मानजनक वोट दिलाने में विफल रहे हैं. यह आपसी तालमेल की कमी व स्वार्थ को दर्शाता है. अब संगठन में केवल वही रहेगा, जो पार्टी हित में काम करेगा. स्वार्थ सिद्ध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. बैठक में बूथ स्तर पर जवाबदेही तय करने का निर्णय लिया गया. मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, बीके चौधरी, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, विजय रजवार, मोहन मुर्मू, मुकेश महतो, फैयाज आलम, मदन कुमार महतो, अमित सोरेन, नैयर जमाल, आलोक सिंह, मिथुन मंडल, राकेश सिन्हा, उमेश ठाकुर, रामदयाल सिंह, रणधीर रजक, मस्तान अंसारी, आजाद अंसारी, पंकज मरांडी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >