Bokaro News : सीसीटीवी कैमरों से होगी व्यवहार न्यायालय की निगरानी

Bokaro News : बोकारो व्यवहार न्यायालय की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी.

बोकारो न्यायालय को साइनाइड बम से उड़ाने की सोमवार को मिली धमकी के बाद मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने मंगलवार को न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, वादियों व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार व आसपास के मुख्य मार्गों पर तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया. सभी कैमरों की फीड जिला समेकित नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में उपलब्ध रहेग, जहां से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जायेगी.

आने वालों की हो रही जांच

इधर, मंगलवार को भी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रही. न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच की गयी. गेट पर लगे इलेक्ट्रॉनिक जांच गेट पर सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवेश करने की अनुमति थी. गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी जांच के लिए मेटल डिटेक्टर उपकरण भी इस्तेमाल कर रहे थे. मंगलवार को वरीय पुलिस अधिकारी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने लगातार पहुंचते रहे. न्यायालय परिसर से सटी दीवार के समीप लगने वाले वाहनों को सुरक्षा कारणों से हटा दिया गया था. मंगलवार को रोजाना की तरह न्यायालय में सुबह से शाम तक कामकाज चलता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >