राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

पेटरवार के राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. मनोज कुमार घांसी को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को चुना गया है.

पेटरवार: राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर शनिवार को बैठक हुई. अध्यक्षता बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने की. नयी समिति में सर्वसम्मति से मनोज कुमार घांसी अध्यक्ष, रेखा कुमारी उपाध्यक्ष व शुभ लक्ष्मी देवी संयोजिक चुने गये.

स्थानीय प्राधिकार सदस्य निहारिका सुकृति, पदेन संयोजक भागीरथ बक्सी, शिक्षिका कंचन कुमारी, तकनीकी शिक्षक अजीम अंसारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभावरी देवी, बबीता देवी, नाजमा परवीन, बबीता कुमारी, पिंकी देवी, राधिका देवी, चंदा देवी, अनिल कुमार रजवार, रवींद्र कुमार, राजीव खन्ना, इन्द्रनाथ महतो, रमेश कुमार व श्रवण कुमार सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया. बैठक में छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >