Bokaro News : राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष का निधन

Bokaro News : राजद महिला प्रकोष्ठ की बोकारो जिला अध्यक्ष दुगदा निवासी हृदया यादव का निधन बीजीएच में रविवार की रात को लगभग 12:30 बजे हो गया.

दुगदा/बोकारो, राजद महिला प्रकोष्ठ की बोकारो जिला अध्यक्ष दुगदा निवासी हृदया यादव का निधन बीजीएच में रविवार की रात को लगभग 12:30 बजे हो गया. वह राजद में लगभग 20 वर्षों से सक्रिय थीं. लगातार तीन बार महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रहीं. उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को दिन 11 बजे बीजीएच से बोकारो जिला राजद कार्यालय सेक्टर 9 बड़ा खटाल में थोड़ी देर के लिए रखा जायेगा. यहां श्रद्धांजलि देने के बाद दुगदा ले जाया जायेगा. इसके बाद जमुनिया नदी के किनारे दाह संस्कार किया जायेगा. उनके निधन पर राजद के बोकारो जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, राज्य परिषद सदस्य बोढन यादव, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार, महासचिव ठाकुर प्रसाद महतो, वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, सीताराम यादव, युवा जिलाध्यक्ष संतोष गिरि, युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, चास प्रखंड अध्यक्ष अनिश भारद्वाज, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष विष्णु भगवान, कसमार प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार स्वर्णकार, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष अमिरक यादव, सुनीता देवी, कारी देवी, ललन यादव, संजय यादव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >