गायत्री परिवार की जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन

गायत्री परिवार की जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन

कथारा. अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला स्तरीय कार्यालय सेक्टर 9 स्थित गायत्री शक्ति पीठ बोकारो के प्रांगण में रविवार की शाम को बैठक हुई. मुख्य रूप से रांची जोन के प्रभारी राम नरेश प्रसाद, बोकारो उप जोन प्रभारी लखनलाल प्रजापति, चास शक्ति पीठ के ट्रस्टी महेंद्र वर्णवाल, बालीडीह शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी पंचम महतो, बिहार मुजफ्फरपुर जोन के पूर्व जोन प्रभारी अतुल चंद्र मिश्रा, बोकारो गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट मंडल के मार्गदर्शक पीसी अग्रवाल व बोकारो शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी विजय कुमार वर्णवाल उपस्थित थे. मौके पर जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से समन्वयक-धनेश्वर महतो, उप समन्वयक-सुरेश प्रसाद, जिला महिला समन्वयक- पूनम वर्णवाल, उप महिला जिला समन्वयक- कुसुम वर्णवाल, जिला युवा समन्वयक-पंचदेव प्रसाद यादव, उप जिला युवा समन्वयक-किशोरी महतो, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वयक-प्रमोद कुमार शर्मा, उप समन्वयक-कृत्यानंद वर्णवाल, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी जिला समन्वयक- डेजी सिंह, गीता कुमारी, उप समन्वयक- संजू सिंह, सुमन प्रसाद, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ, उपासना जिला समन्वयक-विद्यारानी, उप समन्वयक-अंजू देवी एवं सप्त आंदोलन जिला समन्वयक-सुधीर कुमार महतो, उप समन्वयक-प्रकाश कुमार चुने गये. नव चयनित समन्वयकों को चंदन लगा कर व कलावा बांध कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >