Bokaro News : मंडल कारा चास में छापा

Bokaro News : चास मंडल कारा में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

चास मंडल कारा में डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान डेढ़ घंटे तक चला. दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने विभिन्न वार्डों में सघन जांच की. बैरक व अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गयी.

नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

हालांकि, जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. डीसी व एसपी ने बताया कि सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जांच आगे भी होगी. छापेमारी अभियान में एसी मुमताज अंसारी, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो सफीक आलम, डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, सीओ चास सेवाराम साहू, डीएसपी राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी, डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल थे. मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत, एडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >