भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से बुधवार को सीइजेड गेट के समीप सेल में संविदा कर्मियों की 40% कटौती के खिलाफ सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. संघ के महामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि संविदा कर्मियों की भारी कटौती को तत्काल रोक लगे. इस प्रस्ताव से मजदूरों में अनिश्चितता का माहौल है. इसका असर काम व उत्पादन पर होगा.
39 माह के बकाये एरियर का भुगतान, बोकारो स्टील प्लांट में गुप्त मतदान द्वारा मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव कराने, बोकारो स्टील प्लांट के इंसेंटिव रिवॉर्ड के मनी टेबल में सुधार करने, डी प्रकार के आवास को लाइसेंस पर देने, एसडब्ल्यू ठेका कर्मियों को इएसआइसी का लाभ देने, अधूरे वेज को पूरा करने, बीजीएच को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाने, कर्मचारियों के ग्रेडिंग सिस्टम को पारदर्शी करने, बीएसएल कर्मचारियों के आवास की आवंटन के तीन महीने के अंदर मरम्मत करने, ठेका कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने व ठेका मजदूरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बोकारो में 100 बेड का इएसआइसी अस्पताल खोलने की भी मांग उठायी गयी.Bokaro News : 40% संविदा कर्मियों की कटौती का विरोध

Bokaro News : 40% संविदा कर्मियों की कटौती का विरोध
Copied link
Bokaro News : बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया.