Bokaro News : क्वार्टरों तथा भूमि पर कब्जा की जांच के लिए समिति गठित

Bokaro News : बोकारो थर्मल में डीवीसी क्वार्टरों तथा भूमि पर अवैध कब्जे की जांच के लिए समिति का गठन किया है.

बोकारो थर्मल, बीटीपीएस के डीजीएम बीजी होलकर ने डीवीसी आवासीय काॅलोनी क्षेत्र में क्वार्टरों तथा भूमि पर अवैध कब्जे व निर्माण के भौतिक निरीक्षण और सत्यापन के लिए जांच समिति का गठन किया है. इसे एक माह के अंदर रिपोर्ट सौंपनी है. समिति में भू-संपदा अधिकारी जॉय अल्फास मरांडी, प्रबंधक विद्युत आपूर्ति एवं रखरखाव कॉलोनी राकेश कुमार, उप प्रबंधक एचआर एसएए असरफ, सिविल के सहायक प्रबंधक पवन कुमार बागवे शामिल हैं. समिति को भू-संपदा विभाग के सहायक ग्रेड वन अर्घा बासु संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने व रिपोर्ट तैयार करने में मदद करेंगे. विदित हो किविगत वर्ष समिति का गठन डीजीएम द्वारा किया गया था, जिसमें डीवीसी अधिकारी, यूनियनों के प्रतिनिधि आदि शामिल थे. परंतु समिति द्वारा जांच बीच में ही बंद कर दी गयी थी.

दखल दिहानी दिलाने पहुंची टीम को मापी कराने से रोका

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के तुलबुल में सिविल कोर्ट तेनुघाट के आदेशानुसार एक जमीन पर दखल दिहानी दिलाने गयी नजारत विभाग की टीम को बिना मापी व झंडा चिह्नित किये लौटना पड़ा. शुक्रवार को टीम पहुंची तो दूसरे पक्ष का कहना था कि उक्त फैसले के विरुद्ध अपील में गये हैं. उसका फैसला आने के बाद जमीन की मापी करायी जाये. मौके पर गोमिया थाना की पुलिस भी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >