बोकारो : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को एमवाइ भारत (मेरा युवा भारत) जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त सह समिति के अध्यक्ष अजय नाथ झा ने की. जिला में समिति की पहली बैठक में बताया गया कि एमवाइ भारत पोर्टल पर जिला के लिए 65,392 युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य है. उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना आवश्यक है.
उन्होंने सभी विभाग व शिक्षण संस्थानों को समन्वय स्थापित कर पंजीकरण करने को कहा. बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किये गये. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एपीआरओ अविनाश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.
