चास नगर निगम: मेयर पद की रेस में जमील अख्तर आगे, पहले राउंड में मिले 5,096 वोट, जानें बाकी का हाल

Jharkhand Municipal Election Result: बोकारो के चास नगर निगम मेयर चुनाव के पहले राउंड में जमील अख्तर 5,096 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. अविनाश कुमार 2,590 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जानें 1,096 वोट क्यों हुए रद्द और क्या है अगले राउंड का रुझान.

Jharkhand Municipal Election Result, बोकारो : बोकारो के चास नगर निगम 2026 मेयर पद के प्रत्याशियों के मतों की गिनती जारी है. अब तक पहले राउंड की मतगणना पूरी कर ली गयी है. पहले राउंड के नतीजों में सबसे अधिक वोट जमील अख्तर को मिले हैं. उन्हें 5,096 वोट प्राप्त हुए. दूसरे स्थान पर अविनाश कुमार रहे, जिन्हें 2,590 वोट मिले. तीसरे स्थान पर भोलू पासवान रहे, जिन्हें 1,682 मत प्राप्त हुए. वहीं राज कुमार को 1,483 वोट और उमेश ठाकुर को 1,093 वोट मिले.

अन्य प्रत्याशियों को कितने वोट मिले

इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों को मिले प्रमुख मत इस प्रकार हैं. गोपाल मुरारका 311 वोट, मोहम्मद रफीक अंसारी 340 वोट, बिनोद कुमार 765 वोट, निमाई महतो 571 वोट, परिंदा सिंह 499 वोट मिले हैं. अब तक 16,583 वोट वैलिड पाये गये हैं. जबकि 1,096 वोट रद्द कर दिये गये. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. आने वाले राउंड की मतगणना से यह तय होगा कि यह बढ़त कितनी निर्णायक साबित होती है. फिलहाल सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें अगले राउंड के नतीजों पर टिकी हुई हैं.

Also Read: गढ़वा का ‘रण’: कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी, जानें कहां से किसने मारी बाजी

Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: खूंटी में भाजपा की ‘रानी’ का राज, रांची से रोशनी खलखो की प्रचंड बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >