आइपेक के विद्यार्थियों ने जेइइ मेन में किया शानदार प्रदर्शन

आठ बच्चों को 99 परसेंटाइल से अधिक अंक

बोकारो.

आइपेक, सेक्टर 04 के विद्यार्थियों ने जेइइ मेन में शानदार प्रदर्शन किया है. 97 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. आठ बच्चों को 99 परसेंटाइल से अधिक अंक आया है. इसमें अवंतिका गुप्ता 99.84,अनिमेष राय 99.80, आयुष कुमार 99.73, स्पर्श कुमार 99.84, रचित कुमार 99.53, अमित कुमार 99.52, नमन जैन 99.45, आयुष कुमार झा 99.35 पर्सेंटाइल शामिल हैं. यह जानकारी संस्थान के निदेशक ऋषि कुमार झा ने दी है. उन्होंने बताया कि संस्थान के 43 छात्र-छात्राओं ने 95 पर्सेंटाइल्स से अधिक अंकों के साथ सफलता हासिल की है. उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को जेइइ एडवांस्ड में अच्छे रैंक के साथ सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी. वहीं संस्थान की अवंतिका गुप्ता को फिजिक्स में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं और वह लड़कियों में सिटी टॉपर है. इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी ने सभी सफल छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी.

जीजीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का जेइइ मेन में उम्दा प्रदर्शन :

जीजीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने जेइइ मेन की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. स्कूल के गौरव मिश्रा ने 99.33 परसेंटाइल, अरुणिमा चक्रवर्ती ने 97.95, सिद्धार्थ अग्रवाल ने 97.51, प्रशांत कुमार ने 96.36, शुभम कुमार ने 91.47, ऋषिराज शर्मा ने 90.17, अभय राज ने 88.18, फैजान फिरदौश ने 86.59, नंदिता नुपूर ने 86.59, आदर्श मिलन ने 84.24, सचिन कुमार ने 84.04 परसेंटाइल लाया है. प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती, जीजीएसइसी अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >