Bokaro News : अवैध खनन पर तुरंत हो कार्रवाई : डीसी

Bokaro News : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को हुई.

समाहरणालय सभागार में डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को हुई. डीसी ने सभी सीओ व संबंधित थाना प्रभारियों को अवैध खनन व परिवहन से संबंधित मीडिया द्वारा प्रेषित सूचना व समाचार और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. डीसी ने सीसीएल अधिकारियों को अवैध खनन पर सीआइएसएफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन अपने स्तर से सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन नहीं हो. लीज क्षेत्र व बंद खदानों की समुचित बैरिकेडिंग करायी जाये. आवश्यकतानुसार सीआइएसएफ की तैनाती की जाये़ वन क्षेत्र से अवैध खनन व परिवहन न हो, इसके लिए वन विभाग के पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करें. सभी परियोजनाओं को निर्देश दिया गया कि प्रदूषण से बचाव के लिए वाटर स्प्रिंकलर लगाये तथा नियमित रूप से जल का छिड़काव कराया जाये. बैठक में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, खान निरीक्षक आदि उपस्थित थे.

महिला महोत्सव सप्ताह का समापन

शनिवार को समाहरणालय सभागार में महिला महोत्सव सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ. मौके पर डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हों. समाज और परिवार में महिलाओं को सम्मान व विशेष स्थान देना आवश्यक है. महिलाएं अपने अधिकार व जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे. कार्यक्रम में कई महिलाओं को उनके योगदान के लिए मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सूचिता किरण, बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता झा आदि ने व्यक्तिगत व पेशेवर अनुभव साझा किये. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, डीटीओ मारूति मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, महिला पर्यवेक्षिका, समाहरणालय में कार्यरत सभी महिला कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >