Bokaro News : हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया : संजय सेठ

Bokaro News : भाजपा बोकारो जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि सत्ता में आने के पहले मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने वाली हेमंत सोरेन सरकार एक भी वादे पर खरा नहीं उतर पायी है. ना तो 450 रुपये में गैस सिलिंडर दिया गया, ना ही धान खरीद के बदले घोषित 3200 रुपया की एमएसपी तय की गयी.

गुरुवार को सेक्टर 04 स्थित निजी वैंक्वेट हॉल में भाजपा बोकारो जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सेठ ने उक्त बातें कहीं. कहा झारखंड में अर्थ व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. विकास का पहिया थम गया है. मंईयां सम्मान की बात करने वाली सरकार अब सत्यापन के नाम पर लाखों मां-बहन को योजना से वंचित कर रही है. कहा : भाजपा राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देगी, यह तय है, इतना भी तय है कि किसी कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जायेगा.

संथाल का बदला डेमोग्राफी, बिजली संकट से हाहाकार : श्री सेठ ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की कार्यशैली के कारण पूरे प्रदेश में घुसपैठ की समस्या बढ़ी है. राजधानी में भी घुसपैठियों की संख्या बढ़ी है. संथालपरगना में तो घुसपैठ के कारण डेमोग्राफी तक बदल गयी है. एक-एक घुसपैठी को बाहर निकालने का काम केंद्र सरकार करेगी. महिला सुरक्षा के नाम पर राज्य सरकार पूरी तरह फेल है. कहीं पशु तस्कर महिला पुलिस कर्मी को मार रहे हैं, तो कहीं हत्या-बलात्कार की घटना हो रही है.

देश के समक्ष चुनौती व निदान में प्रयास के बारे में दी जानकारी

देश के समक्ष चुनौती व निदान में प्रयास की दी गयी जानकारी

इधर, कार्यकर्ता प्रशिक्षण सात सत्रों में हुई. सुबोध सिंह गुड्डू ने पार्टी की कार्यपद्धति के बारे में बताया. कहा कि पार्टी में बैठक, कार्यसमिति, कार्यशाला, प्रशिक्षण, प्रवास, कार्यालय, कार्यक्रम, आंदोलन व रचनात्मक कार्यक्रम कार्यपद्धति के अंग हैं. इसके अलावा अन्य समसामयिक कार्यक्रम भी होती है. विकास प्रीतम ने देश के समक्ष चुनौती व निदान में प्रयास के संबंध में बताया. राकेश प्रसाद ने पार्टी का इतिहास व विकास के बारे में बताया. वहीं प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने व्यावहारिक सत्र लिया. श्री शाहदेव ने प्रशिक्षण की कार्यप्रणाली, वक्ता-भाषण, मीडिया प्रबंधन, कार्यालय प्रबंधन व चुनाव प्रबंधन के बारे में बताया. मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर प्रसाद महतो, प्रशिक्षण प्रभारी अमरदीप यादव, जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, अर्चना सिंह, गिरिजा देवी, किसान मोर्चा के अर्जुन सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >