Bokaro News : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जली

Bokaro News : कसमार के बगदा के एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव में शनिवार की शाम करीब छह बजे विनोद महतो के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. घर के सदस्यों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझायी. लेकिन तब तक कई सामान जल चुके थे. लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू कर लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया. आग बुझाने में प्रदीप महतो, दिलीप महतो, देवन महतो, सुभाष महतो, प्रकाश महतो, रमेश महतो, संदीप महतो, करमचंद महतो, बिट्टू कुमार, गणेश महतो, कुम्भु महतो, देवनारायण महतो, उदय महतो, नितेश कुमार आदि का योगदान रहा.

आड़ीता में फूस का घर जला

बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत आड़ीता गांव में हारु महतो के फूस के घर में शनिवार को आग लग गयी. इससे हजारों का सामान जल गया. घटना के समय घर में कोई नहीं था. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. मुखिया की सूचना पर थाना प्रभारी शीलेन्द्र पासवान पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >