आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में बोकारो जनरल अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इएनटी विभाग में अब रिजिड ब्रोंकोस्कोप उपकरण से मरीज के गले या सांस की नली में फंसे बाहरी वस्तु को निकाला जा सकेगा. बीजीएच में यह सुविधा शुरू कर दी गयी है. इसमें डॉक्टर दूरबीन विधि का उपयोग कर सांस की नली में फंसी वस्तु को बिना किसी बड़े चीरे के सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लेते हैं. आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चे अक्सर खेल-खेल में सिक्के, खिलौने, बीज या अन्य हानिकारक चीजें मुंह में डाल लेते हैं, जो सांस नली में फंस जाते हैं. कई बार वयस्क के साथ भी ऐसी घटना हो जाती है.
Bokaro News : बीजीएच में रिजिड ब्रोंकोस्कोप की सुविधा शुरू

Bokaro News : बीजीएच में रिजिड ब्रोंकोस्कोप की सुविधा शुरू
Copied link
Bokaro News : आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में बीजीएच ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.