Bokaro News Coal India: एनसीएल को छोड सभी कंपनियां उत्पादन लक्ष्य से पीछे

Bokaro News : कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई एनसीएल को छोड चालू वित्तीय वर्ष में अन्य सभी कंपनियां अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य (एपीपी टारगेट) से पीछे चल रही है. हालांकि एसइसीएल व एमसीएल भी बेहतर उत्पादन कर रहा है. मालूम हो कि कोल इंडिया का चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) में निर्धारित उत्पादन लक्ष्य (एपीपी टारगेट) 875.25 मिलियन टन है.

आठ मार्च 2026 तक कोल इंडिया ने 703.99 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है जबकि इस अवधि तक का उत्पादन लक्ष्य 805.88 मिलियन टन निर्धारित था. अब शेष 23 दिनों में कोल इंडिया को अपने एपीपी टारगेट के अनुसार 172 मिलियन टन कोल प्रोडक्शन करना होगा जो कतई संभव नही है. इस प्रकार अपने एपीपी टारगेट से कोल इंडिया अभी 172 मिलियन टन पीछे चल रहा है. मालूम हो कि इस बार औसत से काफी ज्यादा बारिश होने के कारण कोल इंडिया का उत्पादन ग्राफ घटा है. खुद कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गत 28 मार्च को बेरमो दौरे के दौरान कहा था कि इस बार औसतन बारिश अधिक हुई है, जिसके कारण उत्पादन में थोड़ी बाधा हुई. फिलहाल कोल इंडिया के पास 55 दिनों का कोयला खदान के बाहर कोल स्टॉक में हैं. 25 दिनों का कोयला पावर प्लांट के पास है. 6 दिन का कोयला रस्ते में ट्रांसपोर्टिंग के लिए है. देश का कोई भी पावर प्लांट कोयले की कमी से बंद नहीं होगा. मालूम हो कि कोल इंडिया के पास 8 मार्च 2026 तक 121.22 मिलियन टन कोल स्टॉक है. जबकि गत वर्ष 8 मार्च तक 93.78 मिलियन टन कोल स्टॉक था. यानि गत वर्ष की तुलना में कोल इंडिया के पास फिलहाल करीब 28 मिलियन टन कोल स्टॉक ज्यादा है.

कोल इंडिया की विभिन्न कंपनियों का उत्पादन (मिलियन टन में)

कंपनी लक्ष्य उत्पादन हुआ ( 8 मार्च 2026 तक)

इसीएल 59.0 46.43बीसीसीएल 46.0 32.14

सीसीएल 110.0 72.94एनसीएल 140.0 131.66

डब्लूसीएल 69.0 55.87एसइसीएल 212.0 161.69

एमसीएल 239.0 203.07एनइसी 0.25 0.19

किस कंपनी के पास कितना है कोल स्टॉक ( 8 मार्च 2026 तक)

कंपनी कोल स्टॉकइसीएल 10.76

बीसीसीएल 7.87सीसीएल 16.01

एनसीएल 9.51डब्लूसीएल 10.22

एसइसीएल 23.21एमसीएल 43.60

एनइसी 0.04

ऑफटेक व ओबी निस्तारण में भी है पीछे

कोल प्रोडक्शन के अलावा ऑफटेक (कोल डिस्पैच) तथा ओबी निस्तारण में भी कोल इंडिया चालू वित्तीय वर्ष में पीछे चल रहा है. चालू वित्तीय वर्ष में ऑफटेक का एपीपी टारगेट 900.24 मिलियन टन है जबकि 8 मार्च 2026 तक 689.78 मिलियन टन ही ऑफटेक हो पाया है. इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में ओबी निस्तारण का एपीपी टारगेट 2,100.96 मिलियन घन मीटर टन है जबकि 8 मार्च 2026 तक 1851.72 मिलियन घन मीटर टन ओबी का निस्तारण हो पाया है.

कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों में तेज गति से उत्पादन

एक ओर कोल इंडिया लिमिटेड चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है . वहीं कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों में तेज गति से उत्पादन हो रहा है. वर्ष 26 के फरवरी तक कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों से 187.16 एमटी कोल प्रोडक्शन एवं 184.47 एमटी कोल डिस्पैच हुआ.मालूम हो कि कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों से कोल इंडिया को चुनौती भी मिलना शुरु हो गया है.एक और कोल इंडिया की कई अनुषांगिक कंपनियों का कोयला नही बिक रहा है तो तो बीसीसीएल ने कोयला खरीदने पर 100 से लेकर 600 रुपये तक छूट देने का ऐलान किया है ताकि खरीददार कोयला खरीदें. वहीं एनटीपीसी 1.40 लाख टन कोयले का ई-नीलामी करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >