Bokaro News : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनी

Bokaro News : भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी.

फुसरो. भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्�� डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी. फुसरो बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय में लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि डॉ मुखर्जी का राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व और स्मरणीय योगदान हम सभीको प्रेरणा देता रहेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सिंह यादव ने की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के फुसरो नगर मंडल मंत्री छोटू कुमार रवानी, ओम सिंह, महेश देशमुख, महेश लोहार, रवि मुखर्जी, सितंबर चौहान, लाल गिरि, बिरन लोहार, लालू महतो, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. दुगदा. भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से दुगदा मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा व संचालन महामंत्री भरत झा ने किया. किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमन सिंह समेत अन्य ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. श्री महथा ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा का नारा दिया था. मौके पर अरुण सिंह, कमलेश यादव, लाल बाबू चौहान, लखींद्र नाग, मनोज ठाकुर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >