तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की तीसरी सोमवारी पर बोकारो के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को बोकारो-चास समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की.

मंदिर परिसर में गूंजते रहे बोम बम के जयकारे

मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे. कई स्थानों पर भक्तों ने भगवान का सामूहिक जलाभिषेक किया. सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सेक्टर-01 बी स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी थी. भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. कई श्रद्धालु उपवास रखकर मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया.

राम मंदिर में भी हुई शिवजी की पूजा-अर्चना

सेक्टर-01 राम मंदिर परिसर स्थित शिवालय में भी तीसरी सोमवारी को विशेष पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र और फूल चढ़ाये. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

प्राचीन शिव मंदिर रितुडीह में उमड़े श्रद्धालुरितुडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही. दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >