Bokaro News : सेल मेडिक्लेम में आइपीडी और ओपीडी की राशि बढ़ाने की मांग

Bokaro News : सेल मेडिक्लेम के तहत आइपीडी व ओपीडी की राशि बढ़ाने की मांग की गयी है.

सेवानिवृत्त सेल कर्मियों के लिए सेल मेडिक्लेम के तहत आइपीडी की राशि 12 लाख व ओपीडी की राशि 20 लाख रुपये करने की मांग की गयी है. इसको लेकर फेडरेशन ऑफ रिटायर्ड सेल इंप्लाइज (फोर्स) ने डायरेक्टर मानव संसाधन-सेल कॉरपोरेट ऑफिस को पत्र लिखा है. फोर्स के महामंत्री राम आगर सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 -27 के लिए जो मेडिक्लेम स्कीम लागू होना है, उसकी नवीकरण की तिथि 11 जुलाई 2026 है. इसलिए कुछ प्रमुख बिंदुओं में सुधार करने की मांग की गयी है. सेल मेडिक्लेम का लाभ बीएसएल के 30 हजार सहित सेल के 1.25 लाख सेवानिवृत्त कर्मियों को मिल रहा है.

श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं लगातार महंगी होती जा रही हैं. कई बीमारियों में बड़े अस्पतालों के बिल का भुगतान पूर्ण रूप से नहीं होता है, क्योंकि उसमें कैपिंग होता है. इसलिए लिस्टेड हॉस्पिटल को कैपिंग के अंदर ही इलाज करने का एग्रीमेंट टीपीए को करना चाहिए.

श्री सिंह ने कहा कि किडनी, कैंसर व लीवर आदि की बीमारियों (क्रिटिकल डिजीज) के लिए सेल द्वारा प्रदत्त पांच करोड़ की राशि को 30 करोड़ रुपये किया जाना चाहिए. सेल के सभी अस्पतालों में एनजेसीएस 1978 के समझौते के अनुरूप सेवारत कर्मियों की तरह सेवानिवृत्त कमियों को इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया जाये. कई अन्य मांगों की चर्चा भी पत्र में की गयी है.

सलेम मीटिंग में तय होगी आंदोलन की रूपरेखा

श्री सिंह ने कहा कि 11-12 जून को सलेम में होने वाली फोर्स की अपेक्स काउंसिल की बैठक में भी मेडिक्लेम में सुधार संबंधी बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद सेल प्रबंधन को उस फैसले से अवगत कराया जायेगा. बैठक में मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी और उसे सेल की सभी यूनिटों में अमली जामा पहनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >