Bokaro News : प्रभात खबर के योग कार्यक्रम में जुटे चंद्रपुरावासी

Bokaro News : प्रभात खबर की ओर से योग दिवस पर योग केंद्र चंद्रपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

चंद्रपुरा, प्रभात खबर की ओर से योग दिवस पर योग केंद्र चंद्रपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. प्रशिक्षक कृष्ण प्रसाद, भीम महतो, सजल तंतूबाई, सुभाष वर्णवाल, बबिता राय ने ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, स्कंध चक्र, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, व्रजासन, अर्द्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, उत्तानपादासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, अर्द्धहलासन, कपाल भांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी जैसे योग का अभ्यास लोगों को कराया. कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करना चाहिए. सुभाष वर्णवाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है. मौके पर सुषमा यादव, श्वेता सिंह, अंकिता, नीलम, प्रभावती, नीला, प्रतिमा, चम्पा, रीमा, नरेंद्र सिंह, प्रमोद जायसवाल, गोपाल अग्रहरी, रीना सिंघल, गीता देवी, अनिमेश गिरि, नरेश साव आदि थे. धन्यवाद ज्ञापन विनोद सिन्हा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >