Bokaro News : छेका करने आ रहे थे लोग, वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
Bokaro News: आनन-फानन में इन घायलों को एंबुलेंस से आदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया है. घायलों में अरुण मुर्मू, चंपा मरांडी, बबलू हांसदा, श्याम हांसदा, आयुष मरांडी, बसोदा हांसदा आदि शामिल हैं. कुछ को हल्की फुल्की चोटें आयी हैं, तो कुछ के हाथ-पैर की हड्डी फ्रैक्चर होने के साथ गंभीर चोटें हैं.
झुमरा पहाड़ मुख्य सड़क पर रेडियम और जमनीजारा गांव के बीच सोमवार की शाम एक सवारी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिसमें मुकेश हांसदा (22) की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. आनन-फानन में इन घायलों को एंबुलेंस से आदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया है. घायलों में अरुण मुर्मू, चंपा मरांडी, बबलू हांसदा, श्याम हांसदा, आयुष मरांडी, बसोदा हांसदा आदि शामिल हैं. कुछ को हल्की फुल्की चोटें आयी हैं, तो कुछ के हाथ-पैर की हड्डी फ्रैक्चर होने के साथ गंभीर चोटें हैं. वहीं मृतक मुकेश का शव सीएचसी गोमिया लाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन में सवार सभी लोग पारसनाथ क्षेत्र के खड़को गांव से गोमिया के मोढ़ा में छेका करने जा रहे थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.