बोकारो. बोकारो शहर के एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र की मौत से सेक्टर-6 इलाके में सनसनी फैल गयी. गुरुवार को छात्र का शव उसके घर के कमरे से बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
डीएसपी सिटी राजीव रंजन ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. छात्र की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
ये भी पढ़ें: चास-बोकारो में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, दुर्घटना के साथ हमले का भी डर
शोक में एक दिन बंद रहेगा स्कूल
छात्र की मौत पर स्कूल के प्राचार्य और प्रबंधन समिति ने गहरा दुख व्यक्त किया है. स्कूल प्रबंधन ने शोक के कारण एक दिन स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. स्कूल परिवार ने छात्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जतायी.
