Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो. बोकारो-चास समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत के साथ व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर ईदगाहों और मस्जिदों में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की.
नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. नये पोशाकों में सजे बच्चे उत्सव का आनंद लेते नजर आये. मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपने दूर-दराज़ में रह रहे रिश्तेदारों-दोस्तों को पर्व की बधाई दी.परंपरा के अनुसार दी गयी कुर्बानी : बकरीद को लेकर मस्जिद व ईदगाहों में मेले जैसा नजारा रहा. लोग सुबह तैयार होकर ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे. परंपरा के अनुसार लोगों ने कुर्बानी दी. समाजसेवी रिजवानुल होदा उर्फ कारी साहब ने कहा कि बकरीद त्याग और बलिदान का संदेश देता है.
सुरक्षा-शांति व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम : इधर, बकरीद को लेकर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से मस्जिदों व चौक-चौराहों के आसपास दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनात की गयी थी. पेटरवार, तलगड़िया, जैनामोड़, कसमार, पिंड्राजोरा, चंदनकियारी सहित अन्य गांवों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गयी.