बोकारो में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंजाम, गोमिया में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Bokaro Suicide Case: बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के चौधरी टोला में 30 वर्षीय मानिक कुमार यादव ने पारिवारिक कलह और प्रेम प्रसंग के विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानें क्या है पूरा मामला, पढ़ें इस खबर में.

Bokaro Suicide Case, बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी टोला में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह से तंग आकर 30 वर्षीय एक युवक ने घर के अंदर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान मानिक कुमार यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दूसरी महिला के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर घर में लगातार हो रहे झगड़े से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

कमरे में बंद था मानिक, दरवाजा खोलते ही उड़े होश

परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, मानिक कुमार यादव का दूसरी महिला से संबंध होने के कारण घर में अक्सर तनाव और कलह की स्थिति बनी रहती थी. गुरुवार को भी इसी मुद्दे पर परिवार के सदस्यों के साथ मानिक की तीखी कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने के बाद उसे घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया गया था. कुछ समय बाद जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई. मानिक का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था.

Also Read: सारठ के जंगल से चल रहा था साइबर ठगी का गोरखधंधा, पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस खौफनाक कदम के बाद मानिक के हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की मां कौशल्या देवी, पत्नी गुड़िया देवी और भाई घनश्याम यादव का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, मृतक के पिता मुद्रिका यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहकर गाड़ी चलाने (ड्राइवर) का काम करते हैं. इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवास हालत में गोमिया के लिए रवाना हो गए हैं, परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस टीम परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी?

गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’, जामताड़ा के नरायणपुर में खूब चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >