Bokaro News: महिलाओं ने त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना को किया प्रदर्शित

Bokaro News: बीएसएल में ‘गोलमाल 3.0’ नामक मनोरंजक ब्रेन-गेम का आयोजन, 28 टीमों की 80 से अधिक महिला कर्मियों ने लिया हिस्सा.

बोकारो, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 समारोहों की शृंखला में बीएसएल में ‘गोलमाल 3.0’ नामक मनोरंजक ब्रेन-गेम का आयोजन किया गया. आयोजन में बीएसएल की 28 टीमों के 80 से अधिक महिला कर्मियों ने अपनी भागीदारी दर्ज की, जिसमें प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेल-कूद और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से टीम वर्क, आपसी विश्वास और टीम के भीतर बेहतर तालमेल को बढ़ावा देना था. प्रतियोगिता के दौरान तीन चरणों में संगीत, मानसिक कौशल और बुद्धिमत्ता पर आधारित रोचक खेल हुए. गेम का स्वरूप इस प्रकार तैयार किया गया था कि प्रतिभागी ना केवल सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर कार्य करें, बल्कि एक-दूसरे के व्यक्तिगत कौशल का सम्मान करते हुए आपसी सहयोग और भरोसे की भावना को भी सुदृढ़ करें. प्रतिभागियों ने इस आकर्षक प्रारूप का भरपूर आनंद लिया, जिसने उनकी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना को प्रदर्शित किया. इस सफल कार्यक्रम की रूपरेखा सहायक महाप्रबंधक (सीइडी) ज्योति, वरीय प्रबंधक (सीआरएम-3) निहारिका अनुपम और वरीय प्रबंधक (आइइडी) प्रीति प्रिया द्वारा तैयार व आयोजित की गयी. बीएसएल प्रबंधन ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपने महिला कर्मियों के बीच कार्य-जीवन संतुलन और सकारात्मक कार्य-संस्कृति को निरंतर बढ़ावा देने के प्रति संकल्पित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >