Bokaro News : रेलवे डंप यार्ड फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी विनय सिंह रांची से गिरफ्तार

Bokaro News : तीन साल से चल रहा था फरार, बोकारो, हजारीबाग, रांची व रामगढ़ में आधा दर्ज से अधिक मामले है दर्ज, रांची जेल में बंद कुख्यात सनी सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है विनय

बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 ( कांड संख्या 209/22) में रेलवे डंप यार्ड फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी 29 वर्षीय विनय सिंह उर्फ बिट्टू को तीन साल बाद बालीडीह थाना की टीम ने रांची से बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया. पुलिस ने सूचना पर रांची के सुखदेव नगर थाना स्थित किशोर गंज रोड नंबर चार आवास में छापेमारी की थी. विनय सिंह पर बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ व रांची के थाना में रंगदारी, हत्या का प्रयास, डकैती सहित कई संगीन संगीन मामला दर्ज है. विनय रांची जेल में बंद कुख्यात सनी सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है. सनी सिंह का नाम रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या में आया था. गुरुवार को ये जानकारी बालीडीह थाना में प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने ये जानकारी पत्रकारों को दी.

मुंगेर के रामाशंकर राय ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 29 अगस्त 2022 को रामाशंकर राय (बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना स्थित रतनपुर निवासी) ने बालीडीह थाना में एक मामला दर्ज कराया था. इसमें अज्ञात अपराधियों पर बालीडीह क्षेत्र के रेलवे डंप यार्ड में रेलवे वैगन कटिंग की नीलामी को लेकर डंप यार्ड में गोलीबारी कर भय फैलाने का आरोप लगाया था. आरोप में बालीडीह थाना में कांड संख्या 209/22 में धारा 386/387 भादवी व 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के दौरान मामले में छह लोगों की संलिप्तता पायी गयी.

कांड के पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

इंस्पेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में कांड के आरोपी रोहित सिंह (रतनपुर, थाना बरियापुर, जिला मूंगेर), पिंटू वर्मा (न्यू आनंद नगर, हरमू रोड, रांची), तबारक अंसारी (डोरंडा युनूस चौक, रांची), रोहित वर्मा (टेनेन्ट ऑफ हबीब अंसारी, आइएसएम चौक, पुंदाग, रांची) व लालदेव महतो (न्यू मोहराबादी जिला रांची) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जबकि कांड के छठे आरोपी विनय सिंह उर्फ बिट्टू नेपाली तीन साल से फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने बुधवार को रांची से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. विनय की गिरफ्तारी बोकारो पुलिस के साथ-साथ झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. छापेमारी दल में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर, पुअनि संदीप कुमार, सअनि आनंद ठाकुर, आरक्षी राजेश पासवान, आरक्षी बैजनाथ राउत शामिल थे.

विनय सिंह पर है कई मामले दर्ज

गिरफ्तार विनय सिंह पर विभिन्न थानों में कुल सात मामले दर्ज है. रांची के नामकुम थाना में कांड संख्या 191/21 (25 जुलाई 2021) में धारा 115/120बी व 25 (1-बी) ए/26/35/25 (7) आर्म्स एक्ट, नामकुम थाना में कांड संख्या 119/17 (22 जुलाई 2017) में धारा-412/395/365, सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 373/22 (13 सितंबर 2022) में धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम व 25 (1-बी) ए/26/29/35 आर्म्स एक्ट, बरकाकाना रेल थाना में कांड संख्या 06/21 (नौ अक्तूबर 2021) में धारा 307/387/34 व 27 आर्म्स एक्ट, रांची के कोतवाली थाना में कांड संख्या 637/15, जीआर 455/15 में धारा 341/323/386/379/34, बासन थाना में कांड संख्या 14/21 (नौ अगस्त 2021) में धारा-279/337/338 व 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, अरगोड़ा थाना में कांड संख्या जीआर 1649/15 में धारा 414/34 भादवि दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >