Bokaro News : आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में : देवनारायण मुर्मू

Bokaro News : चंदनकियारी में आदिवासी सेंगल अभियान ने जनसभा का किया आयोजन, आदिवासियों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

चंदनकियारी, चंदनकियारी प्रखंड के घोसालडांगा फुटबॉल मैदान में सोमवार को आदिवासी सेंगल अभियान ने जनसभा का आयोजन किया. अध्यक्षता चं��नकियारी प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष राजेश मुर्मू व संचालन प्रखंड सेंगेल परगना भुटेल टुडू ने की. आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आज आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में है. आदिवासियों का हासा-भाषा, जाति, सरना धर्म, मरांग बुरू आदि लूट-मिट रही है. इसको बचाने की जरूरत है.

एक मात्र नेता आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू और उनके साथ आदिवासी सेंगेल अभियान संगठन खड़ा है. इन्हीं के नेतृत्व में सीएनटी एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू करने, आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संताली भाषा को प्रथम राजभाषा बनाने, भारत में लगभग 15 करोड़ प्रकृति पूजक आदिवासियों को सरना धर्म कोड के लिए आंदोलन, गिरिडीह जिले में स्थित आदिवासियों के मरांग बुरू पारसनाथ पहाड़ को जैनों के कब्जे से मुक्त करना आदि का संघर्ष जारी है.

इन्होंने किया संबोधित

सभा को सेंगेल मांझी परगना मंडवा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चंद्र मोहन मार्डी, सेंगेल अभियान झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा, सेंगेल अभियान झारखंड प्रदेश संयोजक जयराम सोरेन ने भी संबोधित किया.

ये थे मौजूद

मौके पर सेंगेल कैप्टन पूनम, प्रियंका मरांडी, अंजू मुर्मू, सोमरा हांसदा, ठाकुर हांसदा, द्रौपदी मुर्मू, मंटू लाल हेंब्रम, जोबारानी हेंब्रम के अलावा सेंगेल परगना बबलू बास्के, सिमोलटांड़ी विलेज सेंगेल टावर-सोनी मुर्मू, गहरा विलेज सेंगेल टावर-नीलिमा हेंब्रम, मुनीपगार विलेज सेंगेल टावर-ललीता मुर्मू, जीतलाल मुर्मू, आमिन मुर्मू, सुनीता किस्कू, महेश्वर बेसरा, बिशुन सोरेन, राजाराम मुर्मू, टेकलाल बेसरा, सोमी टुडू, साबित्री मुर्मू, गुवामुनी टुडू सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >