Bokaro News: पर्व को लेकर सतर्क रहें अधिकारी : डीसी

Bokaro News: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में होली, रमजान व नगर निकाय चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने पर जोर, सभी थाना व अंचल में शांति समिति की बैठक एक मार्च तक करें पूरा कराने का निर्देश.

बोकारो, होली पर्व, रमजान व नगर निकाय चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने की. डीसी ने कहा कि सभी थाना व अंचल स्तर पर शांति समिति की बैठक एक मार्च (रविवार) तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करे. समिति सदस्यों से अपील करें आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे को होली व रमजान की शुभकामनाएं दें. समाज में भाईचारे का संदेश प्रसारित करें. पर्व को लेकर सभी पदाधिकारी अभी से अलर्ट मोड में रहें. संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखने, एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की ऑन-ड्यूटी उपलब्धता सुनिश्चित करे. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवा, प्राथमिक उपचार सामग्री व चिकित्सीय स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो.

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल रहे सक्रिय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखी जाये. किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे तत्वों की पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. निकाय चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को मुस्तैद रहे. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था व सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करे. कोई चूक व गड़बड़ी किसी भी स्तर से नहीं हो. इसका ध्यान रखें.

प्रशासनिक समन्वय को दें प्राथमिकता : एसपी

एसपी श्री सिंह ने कहा कि होली पर्व व मतगणना को देखते हुए मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक को लेकर विशेष अभियान चलाये. विशेष शाखा से प्राप्त इनपुट के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में छापेमारी व गश्ती बढ़ायें. निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद होली का पर्व के कारण रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. चुनाव का परिणाम जारी होने के बाद जीत दर्ज करने वालों प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस आदि निकाले जाने को लेकर चास व बेरमो एसडीओ को एसओपी तैयार करने व पूर्व अनुमति ले. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च व पैदल गश्ती कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करें. सभी थाना प्रभारी व अंचल अधिकारी संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखे. संवेदनशील सूचना, अफवाह या इनपुट को गंभीरता से ले.

अफवाह पर ध्यान नहीं दें : डीडीसी

डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लें. हर किसी के काॅल को रिसीव करें. अफवाह पर ध्यान नहीं दें. संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या नजदीकी थाना को दें. विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. जिले में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये. मौके पर डीपीएलआर मेनका, एसी मो मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी व सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >