Bokaro News : बीएसएल : प्रोडक्शन, डिस्पैच व टेक्नो-इकोनॉमिक पैरामीटर्स में बने कई कीर्तिमान

Bokaro News : वित्तीय वर्ष 2024-2025 में बीएसएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कर्मियों से नये वित्तीय वर्ष में प्रदर्शन के स्तर को और आगे ले जाने व सेफ्टी और गुणवत्ता पर फोकस करने का आह्वान

बोकारो, वित्तीय वर्ष 2024-2025 में बीएसएल ने प्रोडक्शन, डिस्पैच व टेक्नो-इकोनॉमिक पैरामीटर्स में कई नये कीर्तिमान बनाकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. बीएसएल निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ शीर्ष प्रबंधन ने बीएसएल की शानदार उपलब्धि पर मंगलवार को संयंत्र के विभिन्न विभागों का दौरा किया. अधिकारियों, कर्मियों व संविदा कर्मियों समेत टीम बीएसएल को बधाई दी.

नये वित्तीय वर्ष में प्रदर्शन के स्तर को और आगे ले जाने व सेफ्टी और गुणवत्ता पर फोकस करने का आह्वान किया. वित्तीय वर्ष 2024-2025 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ हॉट मेटल उत्पादन (4 फर्नेस परिचालन से), एसएमएस-न्यू से क्रूड स्टील, टोटल क्रूड स्टील व सीआर सेलेबल के उत्पादन में कीर्तिमान बने हैं.

समग्र ऊर्जा खपत, कोक रेट, सीडीआई रेट व अन्य रिकाॅर्ड स्थापित

वित्तीय वर्ष 2024-2025 में बीएसएल में समग्र ऊर्जा खपत, कोक रेट, सीडीआई रेट व अन्य टेक्नो-इकोनॉमिक पैरामीटर्स एवं ग्रेन्यूलेटेड स्लैग के डिस्पैच में भी नये रिकॉर्ड बने. बीएसएल ने प्रमुख उत्पादों में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की है. इस कड़ी में चार फर्नेस परिचालन से हॉट मेटल के उत्पादन में 5.0 प्रतिशत , टोटल क्रूड स्टील के उत्पादन में 4.7प्रतिशत व टोटल सीआर सेलेबल स्टील में 8.7प्रतिशत की वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में दर्ज की है. प्लांट के कर्मी अपने बीच निदेशक प्रभारी बीके तिवारी सहित अन्य शीर्ष प्रबंधन को पाकर उत्साहित नजर आये. कर्मियों ने सेफ्टी और गुणवत्ता के साथ नये वित्तीय वर्ष में प्रदर्शन के स्तर को और आगे ले जाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >