Bokaro News: बिनोद बाबू की विचारधारा को करें आत्मसात : सुदेश महतो

Bokaro News: बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय बिनोद महोत्सव में श्रद्धांजलि सभा व पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पांतानाच’ का आयोजन हुआ.

तलगड़िया, चास प्रखंड अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में बिनोद बिहारी महतो स्मारक मेला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय बिनोद महोत्सव में मंगलवार की रात को श्रद्धांजलि सभा व पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पांतानाच’ का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुदेश कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो थे. अतिथियों व लोगों ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने कहा कि बिनोद बाबू की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है. उनकी विचारधारा पर केवल चर्चा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे आत्मसात कर जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि सिल्ली के बाद चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें खासा लगाव है और वे हमेशा यहां की सेवा में समर्पित रहे हैं. युवाओं से आह्वान किया कि भटकाव और बिखराव से बचते हुए एकजुटता और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और चंदनकियारी के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं. उन्होंने सिंहडीह पुल निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पुल चंदनकियारी को धनबाद से जोड़ते हुए विकास का नया आयाम स्थापित करता है और आगे भी क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे. उन्होंने सभी से एक नये और विकसित चंदनकियारी के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया.

पथ निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र

इस दौरान ग्रामीण व क्षेत्र के लोगों ने सिंहडीह दामोदर पुल से लाल बंगला पथ निर्माण के लिए एक मांगपत्र साैंपा. इस मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि इसके लिए प्रयास करेंगे. इस दौरान कलाकारों ने छऊ व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. मौके पर शंकर महतो, कन्हाई महतो, दिलीप महतो, बहादुर महतो, मनोज महतो, रूपचांद महतो, महानंद महतो, बिष्णमु महतो, मुखिया बासुदेव रजवार, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, आजसू नेता दुर्गाचरण महतो, अश्विनी महतो, प्रदीप महतो, मिथिलेश महतो, लखिंदर महतो, ज्योतिलाल महतो, साधन महतो, सुशेन रजवार, लालमोहन महतो, मुखिया रोहित रजक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >