Bokaro News : जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीएसीसी बना विजेता

Bokaro News : करगली गेट स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुआ.

फुसरो. करगली गेट स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ. बोकारो जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 47 यूनिटों के लगभग 530 खिलाड़ियों (अंडर-12, अंडर -14, अंडर -16, अंडर-18 तथा अंडर-20) ने भाग लिया. पांच ग्रुप के प्रतिभागियों के लिए 100, 200, 400, 800, 1000, 1500, 3000 व 10000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं. इसमें विजेता बीएसीसी, बोकारो थर्मल और उप विजेता प्रतिभा खोज युवा क्लब बोकारो थर्मल रहे. मुख्य अतिथि सीसीएल के बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सहयोग किया जायेगा. खेल जगत में बेरमो नया अध्याय लिखेगा. मौके पर सीसीएल बीएंडके के कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, एसोसिएशन के सचिव गंगाधर यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, टेक्निकल हेड एएल चक्रवर्ती, एएल भट्टाचार्य, आशु भाटिया, लीलधारी प्रसाद गुप्ता, शिव सिन्हा, दीनदयाल हरि, मिंटू सिंह, सनत सिंह, बसंत राय, आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >