केस में फंसाने की धमकी देकर 10000 रुपए रिश्वत ले रहे थे एएसआई अजय प्रसाद, एसीबी ने किया गिरफ्तार

ACB Dhanbad News: एक युवक को केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 10 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले गांधीनगर थाने के एएसआई अजय प्रसाद को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है.

ACB Dhanbad News: केस में फंसाने की धमकी देकर एक युवक से 10,000 रुपए रिश्वत लेने वाले एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने मंगलवार (11 मार्च 2025) को यह कार्रवाई की. अजय प्रसाद बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल अंतर्गत गांधीनगर थाना में पदस्थापित हैं. उन्हें मंगलवार की शाम को गिरफ्तार किया गया. एसीबी की टीम एएसआई अजय प्रसाद को अपने साथ धनबाद ले गयी है.

एएसआई के घर पैसे देने गये थे अनुराग गुप्ता

जरीडीह बाजार के ऊपर बाजार में रहने वाले अनुराग गुप्ता एएसआई के संडे बाजार स्थित आवास में पैसे देने गये थे. इस दौरान बाहर में एसीबी की टीम निगरानी कर रही थी. जैसे ही अनुराग गुप्ता ने अजय प्रसाद को पैसे दिये, एसीबी की टीम ने पुलिस वाले को धर दबोचा. पूछताछ करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी और एसीबी की टीम उन्हें धनबाद ले गयी. गांधीनगर थाना में पहली बार एसीबी के छापे की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

केस में अनुराग का नाम डालने के नाम पर मांगे थे पैसे

जरीडीह बाजार के ऊपर बाजार निवासी दिनेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र अनुराग गुप्ता ने एसीबी में शिकायत की थी कि उनसे गांधीनगर थाना के एएसआई ने एक केस में नाम डालने के नाम पर पैसे की मांग की है. 10 फरवरी 2025 को टुपकाडीह में रहने वाले इंतखाब अंसारी ने 4 नंबर पेट्रोल पंप के पास पैसे के लेन-देन के मामले में मारपीट की शिकायत दर्ज करवायी थी. इसमें कुरपनिया के 2 युवक विशाल और सागर को आरोपी बनाया गया था. उसी सिलसिले में अनुराग का भी नाम केस में जोड़ देने की बात एएसआई ने कही थी.

इसे भी पढ़ें

Aman Sahu Encounter: मोबाइल दुकान चलाने वाला अमन साहू कैसे बन गया झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर

अपराधियों ने पुलिस पर फेंका था बम, फिर अमन साव ने हवलदार के सिर पर तान दी राइफल, पढ़ें एनकाउंटर की पूरी कहानी

Aman Saw Encounter: गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ के लिए रांची ला रही थी पुलिस

डीएसपी पीके सिंह ने गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, ऐसा है उनका रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >