Bokaro News : बिहार ले जायी जा रही 23 बोतल शराब जब्त

Bokaro News : आरपीएफ बोकारो ने बिहार ले जायी जा रही 23 बोतल शराब जब्त की.

आरपीएफ बोकारो ने बुधवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन संख्या 18626 (कोसी सुपर एक्सप्रेस) से 23 बाेतल शराब जब्त किया. ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टी की सूचना पर कोच संख्या बी-1 में सीट संख्या 17 के पास पड़े एक ट्रॉली बैग की जांच की गयी तो उसमें शराब की बाेतलें मिली.

एक युवक को गिरफ्तार किया गया

पूछताछ में नितीश कुमार (23 वर्ष) ने बैग अपना बताया. उसने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप बिहार पहुंचाने जा रहा था. वह बिहार के सहरसा जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बैग में 100 पाइपर्स, टीचर्स, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, गोल्फर शॉट और मैजिक मोमेंट्स ब्रांड की बोतलें थीं. इसकी कीमत 34,450 रुपये है. आरपीएफ ने युवक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई के लिए जब्त शराब और आरोपी को उत्पाद विभाग के हवाले किया जायेगा. यह जानकारी आरपीएफ बोकारो पोस्ट कमांडर संतोष कुमार ने दी. जांच टीम में एएसआइ डीके द्विवेदी, एसआइ रोजमत अंसारी, कांस्टेबल मंटू कुमार और निलेश कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >