टोल टैक्स के विरोध में मोर्चा का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बालीडीह. नौजवान क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित टांड़ बालीडीह टोला प्लाजा के निकट धरना प्रदर्शन किया. नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सिंह कर रहे थे. कहा : हर टोल प्लाजा में स्थानीय युवाओं को नियोजन दिया गया है और आस-पास के लोगों को टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है. […]

विज्ञापन
बालीडीह. नौजवान क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित टांड़ बालीडीह टोला प्लाजा के निकट धरना प्रदर्शन किया. नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सिंह कर रहे थे. कहा : हर टोल प्लाजा में स्थानीय युवाओं को नियोजन दिया गया है और आस-पास के लोगों को टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है.

संभवत: यह पहला ऐसा टोला प्लाजा है, जहां बाहर के लोगों को नियोजन दिया गया है और अगल-बगल के लोगों से भी टोल टैक्सा वसूला जा रहा है.

इतना ही नहीं टांड़ बालीडीह पंचायत से होकर गुजरने वाली सड़क को बैरिकेड किया जा रहा है. यदि 72 घंटे के अंदर जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो, मोर्चा बाध्य होकर बड़ा आंदोलन करेगी. मौके पर प्रवीन रजवार, बलराम मांझी, संजय रजवार, सुमंत कपरदार, जितेंद्र कपरदार, धर्मेंद्र रजवार, आनंद सिंह, जय एंथोनी किस्कू, विकास कुमार दास, दिलीप कुमार सिंह, विकास कुमार, विकास दिगार, अमित कुमार सिंह, राहुल रजवार, अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार गोस्वामी, अशोक सिंह, रामनाथ आचार्या, अजय गोस्वामी, सचिन कपरदार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola