Delhi New Chief Minister: रेखा गुप्ता की 30 साल पुरानी तस्वीर वायरल, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ऐसे किया याद

Delhi New Chief Minister: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने वाली हैं. बुधवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया. सीएम पद के लिए नाम की घोषणा होते ही रेखा गुप्ता का 30 साल पुराना फोटो वायरल होने लगा.

Delhi New Chief Minister: दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता 20 फरवरी गुरुवार को नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. उन्हें बुधवार को विधायक दल की बैठक में विधायक दल की नेता चुना गया. सीएम के रूप में नाम की घोषणा होने के साथ ही रेखा गुप्ता का 30 साल पुराना फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा.

अलका लांबा ने 30 साल पुरानी तस्वीर पोस्ट की

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रेखा गुप्ता को नयी मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. साथ ही 30 साल पुरानी तस्वीर एक्स पर पोस्ट की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “1995 की यह यादगार तस्वीर – जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी. मैंने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी1 रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं.” लांबा ने आगे लिखा, “दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं की मां यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित.”

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के पास कितनी है संपत्ति और गाड़ी?

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं. रेखा गुप्ता आरएसएस से भी जुड़ी हैं और पेशे से वकील हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Education: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता, देखें एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पेशा

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Family: रेखा गुप्ता के दादा आढ़तिया और पिता बैंक मैनेजर, जानें क्या करते हैं हसबैंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >