दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’, जानें अगले 2 दिन का मौसम

Delhi Weather : दिल्ली में 12 फरवरी की सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई. जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम.

Delhi Weather : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 209 दर्ज किया गया. CPCB के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे राजधानी का AQI 267 था, जबकि बुधवार को यह बढ़कर 294 दर्ज किया गया था और इसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया. गुरुवार सुबह AQI 209 रिकॉर्ड हुआ.

इसी दौरान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 7 बजे तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 88 प्रतिशत थी. गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शुक्रवार को आकाश में बादल छाए नजर आ सकते हैं. सुबह के वक्त हल्की धुंध रह सकती है. न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

AQI इस प्रकार दर्ज की गई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी के विभिन्न इलाकों में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता (AQI) इस प्रकार दर्ज की गई…

सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले इलाके : मुंडका 275, सिरिफोर्ट 277, बावना 263, वजीरपुर 259, पुसा 257, नेहरू नगर 249, जंगपुरि 246, रोहिणी 238, शादिपुर 236, अशोक विहार 229, विवेक विहार 228, नारेला 240, चांदनी चौक 167.

कुछ इलाकों में बेहतर स्थिति: श्री अरबिंदो मार्ग 159, आईआईटी दिल्ली 158, लोधी रोड 164, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 186, मंदिर मार्ग 166, आया नगर 168, IGI एयरपोर्ट 165.

यह भी पढ़ें : कम हो गई ठिठुरन, समय से पहले सर्दी खत्म! इन राज्यों में बढ़ रहा तापमान

AQI के बारे में जानें

0 से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. उम्मीद है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में AQI में सुधार नजर आ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >