दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर, सुबह 3 बजे डिलीवरी बॉय की मौत

Video : पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. हादसे का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है.

Video : दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में एक फूड डिलीवरी कर्मी की मौत हो गई. हादसे का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कार डैमेज हो गई है जबकि कुछ दूरी पर एक बाइक पड़ी है. बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं. बाइक की स्थिति देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी. आप भी देखें ये वीडियो जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कार जब्त कर ली है. मामले की जाचं पुलिस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >