दिल्ली में फुटपाथ पर चढ़ी SUV, बंगाल के बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार

Delhi Accident: दिल्ली के गाजीपुर में NH-24 सर्विस रोड पर SUV की टक्कर से पश्चिम बंगाल के रहने वाले पाइक करमाई की मौत हो गयी. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Delhi Accident : दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग की मौत हो गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (NH-24) की सर्विस रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास कथित तौर पर एक SUV फुटपाथ पर चढ़ गयी. इसकी चपेट में आने से 76 साल के पाइक करमाई गंभीर रूप से घायल हो गये. बाद में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

हादसा कैसे हुआ?

पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुबह करीब छह बजे दुर्घटना की सूचना मिली. पुलिस टीम तुरंत गाजीपुर गांव के पास मौके पर पहुंची. वहां फुटपाथ पर काले रंग की एक क्षतिग्रस्त SUV खड़ी मिली. शुरुआती जांच में पता चला कि डिवाइडर से टकराने के बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद SUV फुटपाथ पर चढ़ गयी और पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी.

Delhi Accident : एक नजर में

  • पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा
  • NH-24 सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के पास घटना
  • SUV डिवाइडर से टकराकर फुटपाथ पर चढ़ी
  • पश्चिम बंगाल निवासी 76 वर्षीय पाइक करमाई की मौत
  • नोएडा निवासी चालक श्रेय कुमार गिरफ्तार
  • एसयूवी में सवार अन्य लोग फरार, तलाश जारी
  • CCTV फुटेज खंगाले जा रहे, फॉरेंसिक जांच जारी

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

काम पर जा रहे थे पाइक करमाई

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फुटपाथ पर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले. उनकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी पाइक करमाई (76) के रूप में हुई है. वह गाजीपुर गांव में रह रहे थे और गाजीपुर की फूल मंडी में काम करते थे. घटना के समय वह अपने 2 सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे.

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है और दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों और वाहन में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

दिल्ली पुलिस

चालक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

SUV को नोएडा निवासी श्रेय कुमार (26) चला रहा था. पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. हालांकि, वाहन में सवार अन्य लोग दुर्घटना के बाद कथित तौर पर फरार हो गये. उनकी पहचान और तलाश की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल के निरीक्षण के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में रखवाया गया है. पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. दुर्घटना की परिस्थितियों और वाहन में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है. चश्मदीदों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं. आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

IndiGo की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी से एयरपोर्ट पर हड़कंप, अलर्ट

एनएच-19 पर हादसा : गाय को बचाने की कोशिश में एक्सप्रेस बस ने मिनी बस को मारी टक्कर, 40 घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >