अगले 4 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दी जानकारी

Delhi Weather : दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब रिकॉर्ड की गई. जानें अगले चार दिन दिल्ली का कैसा रहने वाला है मौसम.

Delhi Weather : दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में रही क्योंकि एक्यूआई 203 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 19 स्टेशन ने वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन में आसमान साफ रहेगा.

21 फरवरी का मौसम: दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. सुबह के वक्त हल्का धुंध रह सकता है.

22 फरवरी का मौसम: दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. रविवार को भी आसमान साफ रहेगा. सुबह के वक्त हल्का धुंध नजर आ सकता है.

23 फरवरी का मौसम: दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच और 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. सुबह में कुछ जगह धुंध रह सकता है.

24 फरवरी का मौसम: दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच और 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. आसमान साफ रहेगा.

यह भी पढ़ें : इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेगी बिजली

कितना एक्यूआई ‘अच्छा’

सीपीसीबी की मानें तो , शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’ माना जाता है. 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

किस इलाके में कितना रहा तापमान?

स्टेशनवार आंकड़े के अनुसार, शुक्रवार को पालम में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है. लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है. रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >