कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा, AI समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नेपाल मॉडल से प्रेरित

AI Summit Protest : कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन नेपाल के Gen-Z प्रोटेस्ट से प्रेरित था. मामले में गहरी साजिश की आशंका है. नीचे पढ़ें कोर्ट ने मामले पर क्या कहा?

AI Summit Protest : AI समिट के दौरान प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को 21 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. गिरफ्तार नेताओं की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है. रिमांड मांगते हुए दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपियों ने नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार, यह देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने की साजिश का हिस्सा था.

कोर्ट ने जांच अधिकारी से पूछा कि पांच दिन की पुलिस कस्टडी क्यों जरूरी है? इस पर जांच अधिकारी ने कहा कि मामले में गहरी साजिश की आशंका है. कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे और निष्पक्ष जांच के लिए कस्टडी जरूरी है. कोर्ट ने पुलिस की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

यह भी पढ़ें : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया राहुल गांधी का विरोध, देखें वीडियो

यह एक बड़ा षड्यंत्र : दिल्ली पुलिस

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि यह एक बड़ा षड्यंत्र है. आरोपियों को आपस में और डिजिटल सबूतों के साथ सामना कराना जरूरी है. यह जांच बेहद महत्वपूर्ण है. प्रदर्शनकारियों के फंडिंग की पूरी जांच जरूरी है. इसमें यह पता लगाना शामिल है कि उनके पहने टी-शर्ट छपवाने का खर्च किसने उठाया. इन टी-शर्ट पर मैसेज जैसे “PM is compromised”, “India-US Trade Deal” और “Epstein Files” लिखे थे.

भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

शुक्रवार को कांग्रेस के युवा संगठन के लगभग कार्यकर्ताओं ने AI समिट स्थल (भारत मंडपम) में इंट्री कर शर्टलेस प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारत-यूएस व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लगाए. इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >