Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, महिला समृद्धि योजना के लिए कैसे करें अप्लाई

Mahila Samridhi Yojana: महिला दिवस पर दिल्ली की बीजेपी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दी जाएगी. बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की.

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “आज महिला दिवस है. आज हमारी कैबिनेट मीटिंग हुई और हमारी कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है – दिल्ली चुनाव के दौरान हमने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था. हमने इस योजना के क्रियान्वयन के लिए दिल्ली के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.” यह एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करना है.

कैसे करें अप्लाई?

महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा. इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इसके लिए दिल्ली की सरकार जल्द एक पोर्टल लॉन्च करेगी. सीएम गुप्ता ने कहा कि योजना के तहत पंजीकरण के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया जाएगा.

आवेदन के लिए क्या-क्या होगा जरूरी

आवेदक को महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम पांच साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए.
आधार कार्ड जरूरी
आवेदक के पास दिल्ली में बैंक अकाउंट होना चाहिए.
आय प्रमाण पत्र, जो एसडीएम या राजस्व विभाग के अधिकृत अधिकारी से बना हो.
अगर प्रति वर्ष एक लाख से कम आय है, तो इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड जरूरी.

महिला समृद्धि योजना के समिति गठित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए उनकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी समिति का हिस्सा होंगे. गुप्ता ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने योजना के कार्यान्वयन के लिए 5,100 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दे दी है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

हम पीएम मोदी के समर्थन के कारण अपने वादों के लिए प्रतिबद्ध हैं : वनथी श्रीनिवासन

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को 2500 रुपये प्रदान करने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, “महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास हमारे लिए सिर्फ एक नारा नहीं है. हम दिल्ली की महिलाओं को धन्यवाद देते हैं और वादे के मुताबिक सरकार ने इस योजना को मंजूरी दी है. हम पीएम मोदी के समर्थन के कारण अपने वादों के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा.”

बीजेपी ने चुनाव में 2500 रुपये देने का वादा किया था, आप ने 2100 रुपये

पिछले महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था, जो आम आदमी पार्टी (आप) की 2100 रुपये की पेशकश से अधिक था. भाजपा की रणनीति सफल रही और उसने विधानसभा की 70 में से 48 सीट जीतीं तथा 26 साल से अधिक के अंतराल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >