DTC Free Bus Service: क्या जारी रहेगी दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा! दिल्ली सरकार ने साफ की तस्वीर

DTC Free Bus Service: दिल्ली सरकार पूरे एक्शन में हैं. सरकार के शपथ ग्रहण के बाद नए स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट मंत्री पंकज सिंह ने महिलाओं को मिलने वाली फ्री बस सेवा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुफ्त बस सेवा जारी रखने का आश्वासन दिया है.

DTC Free Bus Service: दिल्ली में नयी सरकार के गठन के सवाल उठ रहे हैं कि क्या महिलाओं को मिलने वाली फ्री बस सेवा जारी रहेगा या इसे बंद कर दिया जाएगा. दिल्ली के नये स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने इसको लेकर साफ कर दिया है कि निशुल्क बस सेवा जारी रहेगी. शुक्रवार को मंत्री पंकज सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रखेगी. परिवहन मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन मुफ्त रहेगा. उन्होंने कहा कि हम सुविधाओं में और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पंकज सिंह ने अधिकारियों को मोहल्ला क्लीनिक के कामकाज पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है.

मंत्री पंकज सिंह ने दिया आश्वासन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री पंकज सिंह ने आश्वासन दिया कि महिलाओं के लिए मुफ्त सार्वजनिक परिवहन बंद नहीं किया जाएगा. साथ ही यह भी बताया कि सरकार सार्वजनिक परिवहन में नये लाभ शुरू करने की योजना बना रही है.

मोहल्ला क्लीनिक पर कही यह बात

मंत्री पंकज सिंह ने मोहल्ला क्लीनिक के बारे में कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से इनके संचालन का विवरण देने के लिए कहा है. उन्होंने बताया कि कुल संचालित क्लीनिक की संख्या, कर्मचारी, संपत्ति के स्वामित्व की स्थिति और चिकित्सकों के आने के संबंध में जानकारी मांगी है. मंत्री ने बताया कि उन्होंने उन मोहल्ला क्लीनिक के बारे में भी जानकारी ली है जहां चिकित्सक आते नहीं हैं लेकिन फिर भी बिल बनाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके आकलन के अनुसार, 30 से 40 प्रतिशत मोहल्ला क्लीनिक नियमित रूप से खुलते भी नहीं हैं.

निरीक्षण के बाद होगी कार्रवाई- मंत्री पंकज सिंह

मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों की कमी का निरीक्षण किया जाएगा और नतीजों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि 100 दिनों के भीतर स्पष्ट बदलाव दिखने लगेंगे. सिंह ने लंबित स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं पर 27 फरवरी कर एक रिपोर्ट भी मांगी है जिसके बाद आगे कदम उठाए जाएंगे.

Also Read: CM Rekha on Atishi: सीएम रेखा गुप्ता का आतिशी पर जोरदार पलटवार, कहा- ‘हमारी सरकार है हमें काम करने दीजिए’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >