करेंट लगने से महिला की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है

– खेत में मवेशी चराने के दौरान हुई घटना

निर्मली.

थाना क्षेत्र के थरीया गांव में शनिवार की देर शाम करेंट लगने से 45 वर्षीय पार्वती उर्फ कारो देवी की मौत हो गई. बताया जाता है कि वह मवेशी चराने गई थीं, तभी खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गईं. परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक-दो लोगों ने फसल की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से खेत में बिजली का तार लगाया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है. थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >