वीरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज

बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वृहद एवं प्रभावी तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया

– 21 जून को कोसी क्लब भवन में होगा भव्य योग शिविर

वीरपुर.

आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वीरपुर नगर क्षेत्र के मेन रोड स्थित ललित नारायण धर्मशाला में “सर्वे सन्तु निरामयाः ” के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोसी विभाग प्रचारक बुद्धेश्वर शर्मा ने की. बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वृहद एवं प्रभावी तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

योग केवल शारीरिक ही नहीं, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी महत्वपूर्ण है आधार

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे वीरपुर स्थित कोसी क्लब भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा. बैठक की जानकारी देते हुए बुद्धेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “सर्वे सन्तु निरामयाः ” के बैनर तले योग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर के माध्यम से लोगों को योग, प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जी सकें. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी महत्वपूर्ण आधार है. योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए लोग बिना दवा और डॉक्टर की सहायता के भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं स्वस्थ रहें, समाज को स्वस्थ बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं. बैठक में नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, पशुपति प्रसाद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनय कुमार सिंह, अनिल कुमार, संतोष गुप्ता, चंचल सिंह, सतीश सिंह तथा एक नारायण झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. 21 जून को होने वाले इस योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >