अगलगी में दो घर जले, दो बकरियों की मौत, बाइक समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साहस व तत्परता का परिचय देते हुए घर में सो रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

-ग्रामीणों की तत्परता से बची परिवार की जान, चार लाख से अधिक की क्षति का अनुमान

प्रतापगंज.

प्रखंड क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत अंतर्गत भालूकुप वार्ड नंबर 04 में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे हुई भीषण अगलगी की घटना में धर्मेंद्र शर्मा के दो घर जल गए. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के समय धर्मेंद्र शर्मा की पत्नी रूबी देवी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं. इसी दौरान एक पड़ोसी की नजर घर से उठ रही आग की लपटों पर पड़ी. उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साहस व तत्परता का परिचय देते हुए घर में सो रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान समेत पांच हजार रुपये जल गये. इसके अलावा दो बकरियों की जलने से मौत हो गयी, बाइक भी जल गयी. अगलगी की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए.

काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हो चुका था. पीड़ित परिवार के अनुसार इस घटना में चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है. घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गई है. अंचलाधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है. मामले की जांच एवं क्षति का आकलन करने के लिए संबंधित कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को उचित सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. अगलगी के बाद पीड़ित परिवार के सामने भोजन, वस्त्र एवं आवास का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >