भीषण गर्मी व उमस के बीच अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, इलाज के लिए विशेष वार्ड तैयार

अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है.

वीरपुर

बढ़ती गर्मी और भारी उमस के बीच लोगों के बीमार पड़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. राज्य स्तर से जारी निर्देश के बाद वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में हीट वेव (लू) और चमकी बुखार से निपटने की विशेष तैयारी कर ली गई है.

अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव और चमकी बुखार से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए एक अलग विशेष वार्ड की व्यवस्था की है. इस वार्ड में तत्काल उपचार के लिए दो बेड, दो पंखे और एक एयर कंडीशनर (एसी) लगाया गया है. ताकि मरीजों को शीघ्र राहत मिल सके और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है. साथ ही एक चिकित्सक को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित कर विशेष वार्ड का प्रभार सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में हीट वेव या चमकी बुखार से संबंधित कोई मरीज भर्ती नहीं है. लेकिन यदि ऐसे लक्षण वाले मरीज आते हैं तो उन्हें तत्काल सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए

अस्पताल के चिकित्सक डॉ शैलेंद्र दीपक ने बताया कि वर्तमान मौसम में अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण हीट वेव की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. उन्होंने बताया कि अस्पताल में हीट वेव और चमकी बुखार से प्रभावित मरीजों के इलाज की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल से संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >